अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

6 सितंबर 2024 दुर्ग :- जिले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी भिलाई के निवासी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने इस ऑपरेशन की जानकारी सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में दी और गिरोह के खुलासे को महत्वपूर्ण बताया।