महापौर सफ़िरा साहू के भाजपा प्रवेश पर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप कहा होनी चाहिए इसकी जाँच

महापौर सफ़िरा साहू के भाजपा प्रवेश पर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप  कहा होनी चाहिए इसकी जाँच
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

28 मार्च 2024 जगदलपुर :-  राजीव भवन  जगदलपुर में आज महापौर सफिरा साहू के भाजपा प्रवेश करने पर और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य पर मीडिया के सामने दिए गए बयान को लेकर महिला कॉंग्रेस और महिला पार्षदों द्वारा प्रेसवार्ता रखा गया था l

प्रेस वार्ता में महिला पार्षद, शहर अध्यक्ष महिला कॉंग्रेस लता निषाद ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य पर महापौर द्वारा लगाए आरोप सरासर निराधार है और झूठ है लता निषाद ने कहा आज महापौर जो बयान दे रही है वो बिल्कुल बेबुनियाद है हम सभी पार्षदो की सहमति की वजह से उन्हें महापौर बनाया गया था, l 

जो की  उस पद के लायक भी नहीं थी l  फिर भी हम सब पार्षदों ने उन्हें पद पर भैठाया और कॉंग्रेस पार्टी  हनेशा उनके साथ ख़डी थी l

कांग्रेस पार्टी में किसी भी महिला का अपमान कहि नही किया गया..पार्षद दल की होने वाली बैठक में खुद आकर अनर्गल बयानबाजी कर आरोप जिलाध्यक्ष पर डालना सरासर गलत व निराधार है l

निगम अध्यक्ष कविता साहू ने कहा आज महापौर  ने भाजपा का दामन थाम लिया तो वह इस तरह की गलत बयान दे रही है सिर्फ अपने द्वारा किये गये भृष्टाचार को छुपाने के लिए महापौर ने भाजपा प्रवेश किया है पार्टी में किसी भी महिला को कोई अपमानित नही किया गया है प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के ऊपर लगाए गए आरोप झूठे और बे बुनियाद है l

कॉंग्रेस पार्टी के पार्षद गण ने महापौर से उनकी निधि की जानकारी मांगी थी परंतु उन्हें कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल दिया गया,आज बीजेपी में जाते ही वह सती सावित्री बन गई उनके सभी दाग धूल गय..विपक्ष में रहते नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने महापौर की निधि का मामले की बात आयुक्त से कही थी और सत्ता में काबिज भाजपा नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे  चुप बैठे है संजय पांडे में अगर थोडी भी इंसानियत है तो महापौर निधि का जांच कराने मुख्यमंत्री को पत्र  लिखें और भ्रष्टाचारी महापौर की पोल खोलें..ताकी जगदलपुर वासियों को महापौर सफ़िरा साहू द्वारा किया गया भ्रष्टाचार का पता चल सकें 

वही एमआईसी मेंबर व अम्बेडकर वार्ड पार्षद दीपा नाग ने महापौर सफिरा साहू पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा,महापौर सफिरा साहू द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के दिन ही उन्हें पैसों का लालच देकर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया गया था परंतु दीपा नाग द्वारा महापौर का यह ऑफर ठुकरा दिया गया था दीपा नाग ने कहा मैं कॉंग्रेस पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता हूं और पार्टी से गद्दारी कभी नहीं कर सकती 

प्रेसवार्ता में निगम अध्यक्ष कविता साहू, शहर अध्यक्ष महिला कॉंग्रेस लता निषाद, अपर्णा बाजपेयी, कोमल सेना, सुनीता सिंह सहित कॉंग्रेस के समस्त पार्षदगण  मौजूद रहे।