भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में किया ध्वजारोहण

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में किया ध्वजारोहण
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

09 अप्रैल 2024 जगदलपुर :- आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें ध्वजारोहण किया, ततपश्चात उपस्थित कोंग्रेसजनो द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया..इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने मिस्ठान का वितरण किया..

इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें कहा की एनएसयूआई संगठन भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जोकि समय-समय पर छात्रों के अधिकारों की मांग की उनकी आवाज बुलंद करता आया है। 9 अप्रैल 1971 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की नींव भारत की पूर्व शक्त महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी।

उनका इस संगठन को बनाने का उद्देश्य देश को युवा नेतृत्व प्रदान करना था। उनकी इसी दूरदर्शी सोच के कारण आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से इस देश को बड़े-बड़े नेता मिले हैं।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन तिरंगे को अपना आदर्श मानता है तथा यह एकमात्र ऐसा संगठन है जिसकी विचारधारा इस देश को जोडने का काम करती है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अपनी विचारधारा को घरों-घरों तक पहुंचाएगी तथा देश में कट्टरपंथी सोच वाले सत्ताधारियों को उखाड़ फेंकेगी।

इसलिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि युवाओं के बिना राहुल गांधी का मिशन पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा युवा ही देश का भविष्य होते हैं। आज का युवा ही कल का राजनेता है,यह संगठन छात्र सामाजिक हितों के लिए हमेशा तत्परता से काम करता रहेगा..