Semi-final: भारत किससे खेलेगा सेमीफाइनल? 3 देशों के साथ हो सकती है टक्कर, जानें पूरा समीकरण

Champions Trophy Semi-final Scenarios:- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप ए में भारत फिलहाल दूसरे स्थान पर है, और आगामी भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला यह तय करेगा कि ग्रुप की शीर्ष टीम कौन होगी।
भारत के सेमीफाइनल खेलने की संभावनाएं
- भारत बनाम अफगानिस्तान:
यदि भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है। यदि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को 207+ रन से हराता है या 173+ रन के लक्ष्य को 15 ओवर में चेज़ कर लेता है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- यदि भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है।
- यदि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को 207 रन से कम अंतर से हराता है या 173+ रन के लक्ष्य को 15 ओवर में चेज़ नहीं कर पाता।
- या यदि न्यूजीलैंड, भारत को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है। और दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- यदि न्यूजीलैंड, भारत को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है और इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है।
- या यदि भारत, न्यूजीलैंड को हरा देता है और दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है।
आगामी महत्वपूर्ण मैच
- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: शुक्रवार, दोपहर 2:30 बजे।
- भारत बनाम न्यूजीलैंड: रविवार, दोपहर 2:30 बजे।