मुख्यमंत्री के सामने BJP नेताओं ने पत्रकार को पीटा,अंबिकापुर में विष्णुदेव साय की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, थाने मे हुई शिकायत देखें विडियो

मुख्यमंत्री के सामने BJP नेताओं ने पत्रकार को पीटा,अंबिकापुर में विष्णुदेव साय की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, थाने मे हुई शिकायत देखें विडियो
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

09 जनवरी 2024 अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु साय के सामने ही भाजपा के नेताओं ने एक पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी है। जिससे गुस्साए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि, बाद में किसी तरह से मामला शांत हुआ। पत्रकारों ने BJP नेताओं के इस गुंडागर्दी की शिकायत सीएम और पुलिस से भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अंबिकापुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए मीडिया के लोग भी गए हुए थे। सीएम के भाषण के बाद उनके मंच के बगल एक जगह पत्रकारों के लिए आरक्षित की गई थी। जहां पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारों से बातचीत करते। मुख्यमंत्री के आने से पहले यहां मौजूद पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष को एक पत्रकार ने हटने के लिए कहा।

 बस इसी बात से भाजपा नेता बिफर गए और उन्होंने उस पत्रकार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ता भी उन पर टूट पड़े और पत्रकार को जमकर मारा गया। यह सब कुछ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके सामने ही होता रहा। जब कुछ देर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारों के पास पहुंचे तो पत्रकारों ने इसकी शिकायत उनसे की। 

इसके अलावा पत्रकारों ने पुलिस थाने में भी भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।