ब्रेकिंग:- बीजापुर में चल रही मुठभेड़, बड़ी सफलता की उम्मीद

ब्रेकिंग:- बीजापुर में चल रही मुठभेड़, बड़ी सफलता की उम्मीद
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

20 जनवरी 2024 बीजापुर :- बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है। बासागुड़ा थानाक्षेत्र से DRG और कोबरा के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे उस दौरान बेल्लम नेड्रा के पास आधे घंटे से मुठभेड़ जारी है।

मुठभेड़ में जवानों के अनुसार कुछ नक्सलियों की मौत भी हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं। फिलहाल मौके पर जवान डटे हुए हैं और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी कि किस स्तर पर जवानों को सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद माओवादियों के खिलाफ़ युद्धस्तर पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं।

बीते दिनों बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी दावा किया था कि केवल एक माह में जवानों ने दो माओवादियों को मार गिराया है और ६५ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 

नोट:– मुठभेड़ समाप्त होने पर संपूर्ण जानकारी दी जाएगी