पुलिस कस्टडी में हुई गिरफ्तार हुये नक्सली की मौत,तबीयत बिगड़ी तो कराया गया था अस्पताल में भर्ती

पुलिस कस्टडी में हुई गिरफ्तार हुये नक्सली की मौत,तबीयत बिगड़ी तो कराया गया था अस्पताल में भर्ती
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

29 जनवरी 2024 दंतेवाड़ा :- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस की कस्टडी में एक नक्सली की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, शनिवार की शाम नक्सली की तबियत बिगड़ी, फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां रात करीब 12:30 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत नक्सली अरनपुर IED ब्लास्ट की घटना में शामिल था। जिसमें एक वाहन चालक समेत 11 जवान शहीद हुए थे। 

पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सली का नाम पोदिया माड़वी (40) है जो जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेड़का गांव का रहने वाला था। शनिवार 27 जनवरी की शाम पुलिस गांव पहुंची थी। मुखबिर की सूचना के बाद इसे गांव से ही गिरफ्तार किया गया था। जब इसे दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया गया तो शाम करीब 5:30 बजे इसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी।

जिसके बाद पुलिस ने पोदिया को फौरन दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने इसका इलाज शुरू किया। हालांकि, देर रात करीब 12:30 बजे पोदिया की मौत हो गई। पुलिस अफसरों ने कहा कि ये कौन सी बीमारी से जूझ रहा था अभी यह स्पष्ट नहीं है । आज पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। 

IED ब्लास्ट की घटना में था शामिल

पुलिस का कहना है कि, अप्रैल साल 2023 में TCOC के दौरान नक्सलियों ने अरनपुर में IED ब्लास्ट की थी। इस घटना में DRG जवानों से भरी एक वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया था। जिसमें 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए थे। साल 2023 की यह सबसे बड़ी नक्सल घटना थी।