बस दुर्घटना में 18 की गयी जान, 31 हुए घायल, थाईलैंड में चार्टड बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

बस दुर्घटना में 18 की गयी जान, 31 हुए घायल, थाईलैंड में चार्टड बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

26 फरवरी 2025 International News:-  एक भीषण सड़क हादसे ने कई लोगों की जान चली गयी। एक चार्टर्ड बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। ये दुर्घटना थाईलैंड के प्राचीनबुरी में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना प्राचीनबुरी प्रांत में हुई। ये लोग उत्तरी थाईलैंड से नगर निकाय संबंधी अध्ययन दौरे के लिए तटीय रेयोग प्रांत की यात्रा पर रहे थे।

भूमि परिवहन विभाग ने कहा कि वह सड़क दुर्घटना की जांच में पुलिस के साथ समन्वय करेगा तथा सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों का निरीक्षण तेज करेगा। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सुरक्षा मानकों को पूरा करें।

थाईलैंड में सड़क दुर्घटनाएं बेहद आम हैं। यहां सड़क सुरक्षा एक बड़ी समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामले में थाईलैंड 175 सदस्य देशों में नौवें स्थान पर है।

इससे आप थाईलैंड में रोजाना होने वाली दुर्घटनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं। थाईलैंड में बहुत से लोग पर्यटन के लिए आते हैं। अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में उन्हें भी अपनी जान गंवानी पड़ती है।  आज फिर एक बड़ी घटना हो गयी।