17 अप्रैल गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?पढ़े मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

17 अप्रैल गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?पढ़े मेष से मीन सभी 12 राशियों  का राशिफल
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

17 अप्रैल 2025 आज का राशिफल :- हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (17 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (17 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष, 

आज आप अपने प्यार के लिए समय निकालेंगे। मन स्वाभाविक रूप से काफी सकारात्मक रहेगा। भाई-बहन का भरपूर सहयोग बना रहेगा। खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकालें। परिवार के भीतर चल रहे मतभेद पर विचार की आवश्यक्ता है।

आज की सलाह: करियर में बढ़ोत्तरी के लिए, साफ-सुथरा सफेद रंग के कपड़े पहनें।

भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 33

आज का राशिफल वृषभ, 

आज आपको परिवार में किसी निर्णय पर असहमतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति आज पहले की अपेक्षा काफी मजबूत होगी। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। विवाह की बातचीत होने की संभावना है। रिश्तेदारों से तालमेल बिठाकर कार्य करें।

आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर जल चढ़ाएं।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 13

आज का राशिफल मिथुन,

आज आप दिन में बोरिंग महसूस कर सकते हैं। खेलकूद कर शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। नहीं तो इसका असर स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। दोस्त या प्रेमी के साथ तीखी बहस करने से बचें। मेहनत की कमाई से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

आज की सलाह: घर पर लाल गुलाब के पौधे लगाएं, पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 15

आज का राशिफल कर्क, 

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय लाभ की चाहत में कोई शार्टकट का रास्ता नहीं ढ़ूढ़ें। मेहनत करें, फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। यात्रा करें, लाभ मिलेगा। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है।

आज की सलाह: बरगद के पेड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं, व्यापार और करियर में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 7

आज का राशिफल सिंह,

अपने बच्चों के साथ खुशनुमा समय बिताने का प्रयास करें। मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। दोस्तों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में साहसिक निर्णय की जरूरत पड़ सकती है। धैर्य के साथ कार्य करें।

आज की सलाह: हनुमान मंदिर में खाने की सामग्री दान करें, पारिवारिक खुशियों में बढ़ोत्तरी होगी।

भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 55

आज का राशिफल कन्या, 

अपने आप पर काबू रखें। नहीं तो मानसिक संतुलन पर इसका असर पड़ सकता है। आध्यात्मिक जीवन के बारे में विचार-विमर्श होने की संभावना है। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। शाम का समय मूवी या डिनर में बीत सकता है।

आज की सलाह: साथी को कुछ उपहार स्वरूप भेंट करें, प्रेम जीवन अच्छा गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 65

आज का राशिफल तुला, 

आज आपके ऊपर काम का बोझ थोड़ा सा ज्यादा बढ़ सकता है। लेकिन आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। बेकार की बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आपका दिन खराब हो सकता है। दिन को खास बनाने के लिए प्रेमी के साथ समय बिताएं, रोमांटिक बातचीत करें।

आज की सलाह: प्रेमी को खुश करने के लिए प्यारा सा परफ्यूम उपहार में दें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 57

आज का राशिफल वृश्चिक, 

दिखावापन से आपको बचना है। घर पर मेहमान का स्वागत करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएं। पढ़ाई के लिए घर से दूर रह रहे हैं, तो घर की याद आ सकती है। जेबकतरों से बचें। सामाजिक समारोह पर जाने से पहले माता-पिता के साथ समय बिताएं।

आज की सलाह: गाय को हल्दी पाउडर के साथ उबले हुए आलू खिलाने से प्रेम जीवन में सद्भाव और खुशी बढ़ती है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 10

आज का राशिफल धनु,

सामाजिक मेलजोल भरा दिन बीतेगा। कोई आपको अचानक से खुशखबरी दे सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर नौकरीपेशा हैं, तो आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखकर खरीदारी करें। किसी पर बेवजह टिप्पणी करने से बचें। यात्रा का प्लान बन सकता है।

आज की सलाह: आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कुत्तों को खाना खिलाएं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

आज का राशिफल मकर,

आत्मविश्वास आपका डाउन हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भविष्य को लेकर चिंता करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। भावनात्मक बोझ आपके ऊपर बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आज आपके जीवन में बदलाव देखा जा सकता है।

आज की सलाह: आटा में गुड़ मिलाकर चींटियों को खिलाएं, पेशेवर जीवन में सकारात्मक वृद्धि लाएगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 66

आज का राशिफल कुंभ,

कार्यस्थल पर बढ़ते हुए दबाव को लेकर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अपने कार्यों पर ध्यान दें। अगर कोई आपके ऊपर परेशान करने के उद्देश्य से टिप्पणी कर रहा है तो उसे जवाब न दें। समय उसे जरूर जवाब देगा। परिवारिक परिस्थियों को देखकर कार्य करने की जरूत है।

आज की सलाह: जीवनसाथी को लाल रंग के कपड़े दान दें, रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2

आज का राशिफल मीन, 

इस खूबसूरत दिन का फायदा उठाने की कोशिश करना चाहिए। काम के बीच अपने लिए समय निकालें। प्रेमी से आज प्यार का इजहार कर सकते हैं। अपने दिल की बात को कहने से पीछे न हटें। खुद को रोमांस के जादू का पूरा अनुभव करने दें। प्रेमी से जुड़ाव की गहरी भावना महसूस कर सकते हैं।

आज की सलाह: पवित्र स्थानों पर खानपान की चीजें दान करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 80