गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौठानो से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही समूह की महिलायें…..

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौठानो से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही समूह की महिलायें OFFICE DESK : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरुवा,  बाड़ी और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत गौठानो से जुड़कर  स्व सहायता समूह की महिलायें आत्मनिर्भर हो रही हैं। ग्राम पंचायत पतरकोनी में जगत जननी स्वयं सहायता समूह की […]

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौठानो से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही समूह की महिलायें…..
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौठानो से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही समूह की महिलायें

OFFICE DESK : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरुवा,  बाड़ी और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत गौठानो से जुड़कर  स्व सहायता समूह की महिलायें आत्मनिर्भर हो रही हैं। ग्राम पंचायत पतरकोनी में जगत जननी स्वयं सहायता समूह की महिलायें अब तक  21 हजार 375 क्विंटल वर्मी खाद्य बनाकर विक्रय कर 2 लाख 13 हजार 750 रूपये लाभ कमा चुके है।

इन्होंने मछली पालन कर 75 हजार रूपये की आमदनी और फल उत्पादन से 12 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर चुकी है। इसी तरह ग्रामीण औद्यागिक पार्क में संतोषी महिला स्व सहायता समूह नमकीन मिक्चर का उत्पादन कर 2 लाख 51 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर चुके हैं।

वंदना स्व सहायता समूह द्वारा मसाला उत्पादन, प्रदीप यादव द्वारा कामन सर्विस सेंटर एवम  हालर मील का संचालन कर आत्म निर्भर की ओर अग्रसर हो रहे है। इसी क्रम में  विभिन्न समूहों द्वारा गौठान गांगपुर में वर्मी खाद्य 90 हजार 385 किलो ग्राम राशि 9 लाख 3 हजार 850 रुपए,

गौठान हर्राटोला में वर्मी खाद्य 78 हजार 340 किलो ग्राम राशि 7 लाख 83 हजार 400 रूपए,  गौठान पड़वनिया में वर्मी खाद्य 38 हजार 975 किलो  ग्राम राशि 3 लाख 89 हजार 750 रुपए विक्रय कर लाभ अर्जित किया गया है। गौठानों में संचालित आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्वयं सहायता समूह की महिलायें गौरवान्वित महसुस करने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद भी कर रहें हैं।