चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की राइफल से मारी गोली...मौके पर हुई मौत

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की राइफल से मारी गोली...मौके पर हुई मौत
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

26 अप्रैल 2024 गरियाबंद:- गरियाबंद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने सर्विस राइफल से सर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। प्राथमिक स्कूल में रुक कर जवान आराम कर रहा था जोकि 34 वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था, लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था। जो कि मध्यप्रदेश के राजपुर का बताया जा रहा है। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है।

घटना के बाद से जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं। मतदान के दिन घटना होने से अधिकारियों की परेशानियाँ बढ़ गई है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इसके पहले रायपुर में आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमत:, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।