ब्रेकिंग : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इस हाल में अस्पताल में कराया गया भर्ती, कैंप में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इस हाल में अस्पताल में कराया गया भर्ती, कैंप में मचा हड़कंप
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

27 मई 2024 बीजापुर :- जिले के रामपुरम इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है। 

जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है।