दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझी, आरोपी हुआ गिरफ्तार...
28 फरवरी 2026 जगदलपुर :- बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है.. और इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, विशेष सूत्रों से पता चला है कि आरोपी की पहचान मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी उड़ीसा के कोसमी के रूप में की है,आरोपी का ससुराल फ्रेजरपुर जगदलपुर मे है l

वारदात के दिन सीसीटीवी में कैद फुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी की गई सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है... हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है की आरोपी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के भीतर नैनतारा माता की प्रतिमा और नारायण मूर्ति से चोरी की गई हार का आधा टुकड़ा ही आरोपी से बरामद की गई है
हो सकता है आरोपी ने सोने की हार एवं लॉकेट को कहीं बेच दिया हो बस्तर पुलिस द्वारा जाँच किया जा रहा है l
लेकिन पुजारी का कहना है कि चांदी का एक चैन और एक सोने की लॉकेट, एक हार,तीन पीतल की मूर्ति मंदिर से चोरी हुई है l सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से फिलहाल सोने की कोई भी आभूषण बरामद नहीं की गई है l
जिस उद्देश्य से आरोपी ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था वह नकली आभूषण होने की वजह से उसे बेच नहीं पाया.. और उसके बाद उड़ीसा में जाकर छिपा हुआ था...बोधघाट पुलिस, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पतासाजी कर आखिरकार आरोपी को धर दबोचा....
पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू यादव आदतन अपराधी है साल 2024 में वह गांजा तस्करी के मामले में भी सजा काट चुका है और जेल से छूटने के बाद वह मार्केल सिवनागुड़ा आवास प्लाट पारा में रह रहा था...बताया जा रहा है कि जल्द ही बस्तर एसपी सलभ सिन्हा आरोपी को मीडिया के सामने पेश कर चोरी का खुलासा कर सकते हैं......