मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का किया लोकार्पण…….

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का किया लोकार्पण रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान समता कालोनी के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर एजाज ढेबर […]

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का किया लोकार्पण…….
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का किया लोकार्पण

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान समता कालोनी के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर एजाज ढेबर सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के लोकार्पण उपरांत सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण किया और छत्तीसगढ़ हर्बल के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियां देखी।

सी-मार्ट का संचालन कर रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की समूह की महिलाओं को सी-मार्ट के रूप में बड़ा बाजार मिला है और उपभोक्ताओं तक उनकी पहुंच बढ़ी है। सी-मार्ट के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मिलेट्स और हर्बल उत्पादों को सी-मार्ट में विशेष स्थान दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोदो, कुटकी, रागी जैसे पौष्टिक उत्पादों की उपलब्धता से मिलेट मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल को सी-मार्ट संचालनकर्ताओं द्वारा हर्बल उत्पादों की टोकरी भेंट की गई।