खाद्य विभाग की टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग कर रहे घर पर मारा छापा 

खाद्य विभाग की टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग कर रहे घर पर मारा छापा 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

10 मार्च 2026 जगदलपुर :- जगदलपुर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जिला प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घरेलू और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने राउतपारा स्थित एक घर पर  दबिश देकर गैस की कालाबाजारी के खेल का भंडाफोड़ किया। मौके से अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले पाइप भी बरामद किए गए। प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।