"मै फिर आऊंगा बस्तर"- आई जी सुन्दर राज पी, कलरव ने आर डी बर्मन को समर्पित "कुछ न कहो "मे दीं दिलकश प्रस्तुतियां एस पी शलभ सिन्हा के गीतों से खिल गया शौर्य भवन...
28 जून 2026 जगदलपुर :- संगीत संस्था कलरव ने महान संगीतकार आर डी बर्मन को याद करते हुए शानदार गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया उक्त अवसर पर बस्तर आई जी सुंदर राज पी को "बस्तर की आवाज़" पत्र समूह के संपादक महेंद्र महापात्र के सौजन्य से उनकी बस्तर मे उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

एडमिन एल पी सोनी ने बताया कि महीने भर के अंदर कलरव का यह दूसरा भव्य आयोजन था जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। श्री सोनी ने बताया कि डॉल्फिन के बी भिलाई की टीम संगतकार के रुप मे थी और गायको ने जाना ओ मेरी जाना, क्या हुआ तेरा वादा, रिमझिम गिरे सावन, वादिया तेरा दामन, एक अजनबी, जिस गली मे, सनम तेरी कसम, आने वाला पल, चेहरा है या, क्या जानू सजन, जाने जा ढूंढ़ता फिर रहा, एक मै और एक तू, कितना प्यारा वादा, बच के रहना, चुरा लिया, क्या यही प्यार है, प्यार मे दिल पे, सागर किनारे, दुनिया मे लोगों को जैसे कर्णप्रिय गीत सुनाये जिससे पूरा शौर्य भवन तालियों से गुंजायमान हो गया, मौके पर पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा ने भी ओ हँसीनी और कुछ न कहो जैसे नग्मे सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। आर आई अभिजीत भदौरिया और दिलबाग़ सिंह ने भी खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं।

इसके पूर्व बस्तर आई जी का सम्मान कलरव ने किया। कार्यक्रम संयोजक संग्राम सिंह राणा ने बताया कि बस्तर से नक्सली उन्मूलन के लिए सुंदर राज सर ने बेहतरीन कार्य किया है तभी 31 मार्च 26 तक उनका पूरी तरह सफाया हो पाया, कार्यक्रम मे बस्तर की आवाज पत्रिका ब्यूरो प्रमुख महेंद्र महापात्र, एल पी सोनी, आशा सोनी और रेशमा अली की ओर से शॉल और स्मृति चिन्ह से यह सम्मान प्रदान किया गया। बेहद गरिमामयी वातावरण मे आई जी सर ने खचाखच भरे शौर्य भवन मे शहर की जनता को सम्बोधित किया उन्होंने अपने 14 वर्ष के कार्यकाल को बहुत सकारात्मक बताया और कहा कि इस जीत का मै अकेला भागीदार नहीं हूं बल्कि मेरे विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और अन्य सहयोगी, बस्तर की आम जनता, विभिन्न समाज संगठन, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सब का बराबर योगदान है। उन्होंने संगीत क्षेत्र मे कलरव की भूमिका को शानदार कहा साथ ही बस्तर दुबारा आने की बात भी उन्होंने कही ज्ञात हो कि सुन्दर राज सर की सेवाएं ए एन आई मे सुनिश्चित होने के बाद विभिन्न समाजो की तरफ़ से उन्हें लगातार सम्मानित किया जा रहा है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी सुन्दर राज सर के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें बहुत ही विनम्र अधिकारी बताया।
देर रात तक चले कार्यक्रम मे अफ़ज़ल अली ने मंच संचालन के साथ गीत भी प्रस्तुत किये अन्य कलाकारों मे एल पी सोनी, आशा सोनी, रेशमा अली, संग्राम सिंह राणा विश्वजीत भट्टाचार्य रणजीत गौतम, महेश ठाकुर,शैलेश जारी के अलावा अतिथि गायको मे संभाग के लोकप्रिय गायक दीपक वाधवानी, गौरी दत्ता व माही श्रीवास्तव ने भी मधुर गीतों से सभागार को झंकृत कर दिया। कार्यक्रम मे शहर के नामचीन कलाकार भी मौजूद थे जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल जगदलपुर के अलावा आर पी पॉल, मंजू पॉल, डॉ ज्योति लागू, ऋतु त्रिवेदी,डॉ कुमार बिरेन्द्र,इश्तयाक़ मीर, गायत्री आचार्य सईद खान, तलत महमूद, विश्वजीत साहा मनीष शर्मा दीपक गुप्ता अभय व आभा सामदेकर हर्षिता अइयर प्रशांत दास समाज सेवक ब्रजेश भदौरिया सोनू भदौरिया व सैंकड़ो कला प्रेमी दर्शक मौजूद थे।