ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को डबल झटका...अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को डबल झटका...अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

18 अप्रैल 2024 बिलासपुर :- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। शिशुपाल सोरी के बाद अब विष्णु यादव ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। देवेंद्र यादव को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही विष्णु यादव पार्टी से नाराज चल रहे थे। विष्णु यादव खुद बिलासपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब पार्टी ने उनकी जगह देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया, तो वो नाराज होकर आमरण अनशन पर बैठ गये।

हालांकि बाद में पार्टी नेताओं और खुद देवेंद्र यादव के मनाने पर अनशन तोड़ने को राजी हो गये थे। अब विष्णु यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। चुनाव के पहले विष्णु यादव का कांग्रेस को छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका है।

सर्वे में भी विष्णु यादव का बिलासपुर से टिकट के दावेदारों में नाम था, लेकिन देवेंद्र यादव को टिकट देने से वो नाराज़ हो गये थे।