बी.टी.ओ.एशोसिएशन के चुनाव के लिये दंतेवाड़ा कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर विवेक चन्द्रा को किया नियुक्त

बी.टी.ओ.एशोसिएशन के चुनाव के लिये दंतेवाड़ा कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर विवेक चन्द्रा को किया नियुक्त
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR
17 जुलाई 2024 बैलाडीला - बचेली:- रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ छत्तीसगढ़ के द्वारा बैलाडिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन (बी.टी.ओ.ए) के पारदर्शी निर्वाचन की कार्यवाही संपादित कराने हेतु छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनिमय 1973 (संशोधित 1998) की धारा-33 (ग) एवं पंजीकृत नियमावली के नियम 24 के तहत् कलेक्टर जिला दन्तेवाड़ा के द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर/प्रशासनिक अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 
अतः विवेक चन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बड़े बचेली को पर्यवेक्षक नामित किया जाता है। पर्यवेक्षक को निर्वाचन कार्य संपाधित कराने संबंधी आवश्यक समस्त शक्तियां प्राप्त होगी। श्री जे.के. सोरी, तहसीलदार बड़े बचेली, पर्यवेक्षक के सहायक के रूप में कार्य करेंगे।डिप्टी कलेक्टर विवेक चन्द्रा ने बीटीओ सदस्यो से चर्चा कर कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव रूपरेखा तैयार कर जारी की चुनाव समयसारिणी
 
B.T.O.A. आम चुनाव वर्ष 2024 B.T.O.Α. रूपरेखा
 
संस्था के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि कमेटी का वमर्ष पुर्ण हो चुका है। नई कार्यकारिणी गठित करने हेतु दिनांक 31/07/2024 को मतदान द्वारा करना तय है। चुनाव प्रकिया पुर्ण कर कार्यकारिणी का गठन चुनाव कार्यक्रम निम्नानुसार है-
01 मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन दावा आपत्ति दिनांक 16.7.2024, सांय 06.30 बजे से  19.7.2024 दावा आपत्ति 11 बजे से 3 बजे तक।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
20.07 .2024 समय प्रातः 11.00 बजे 
21.07.2024 नामांकन फार्म प्राप्त करने की तिथि समय प्रातः 11:00 बजे सायं 5 बजे तक
फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 22..07.2024 समय प्रात्तः 11:00 बजे से सांय 03.00 बजे तक
 
नाम वापसी की तिथि 23.07.2024
समय प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक।
स्कूटनी 23.07.2024 समय 3.30 से 4.30 तक।
चुनाव चिन्ह आबंटन  दिनांक 24.07.2024 समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक।
मतदान तिथी दिनांक 31.07.2024  प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक ।
मतगणना/ घोषणा  दिनांक 31.07.2024 समय अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 08.00 बजे तक।
शपथ ग्रहण दिनांक 01.08.2024
समय दोपहर 12.00 बजे 
नामांकन फार्म कार्यालयीन समय में 500 रूपये  जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। स्थान: किरंदुल बी टी ओ ऐ. कार्यालय से।