Republic Day 2025: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी गई सलामी

जगदलपुर - TIMES OF BASTAR
27 जनवरी 2025 नई दिल्ली :- देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह हो रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं और उन्होंने झंडा फहराया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी भी मौजूद रहे। इस बार मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो हैं।