राजधानी के राजेंद्र नगर तालाब में डूबने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत

राजधानी के राजेंद्र नगर तालाब में डूबने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

17 सितंबर 2024 रायपुर :- राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है दोनों मासूम तालाब में नहाने गए हुए थे। जहा गहरे पानी में जाते ही दोनों डूबने लगे। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाए। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। तालाब के बाहर बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते मिले है।