ब्रेकिंग :जितेंद्र शुक्ला दुर्ग के SP, एसएसपी रामगोपाल गर्ग प्रभारी IG बने शलभ सिन्हा को जगदलपुर,अमरेश रायपुर तो संजीव को बिलासपुर रेंज मिला 

ब्रेकिंग :जितेंद्र शुक्ला दुर्ग के SP, एसएसपी रामगोपाल गर्ग प्रभारी IG बने शलभ सिन्हा को जगदलपुर,अमरेश रायपुर तो संजीव को बिलासपुर रेंज मिला 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

05 फरवरी 2024 रायपुर :- आधी रात पुलिस महकमे में हुई बड़ी सर्जरी, दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग को प्रभारी आईजी बनाते हुए जितेंद्र शुक्ला को एसपी दुर्ग बनाया गया है। अमरेश मिश्रा को रायपुर, डॉ संजीव शुक्ला को बिलासपुर, डॉ रामगोपाल गर्ग दुर्ग, डॉ दीपक झा राजनांदगांव रेंज के प्रभारी आईजी होंगे जबकि संतोष कुमार सिंह रायपुर, जितेंद्र शुक्ला दुर्ग, शशि मोहन सिंह जशपुर, विजय अग्रवाल सरगुजा, विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा, शलभ सिन्हा जगदलपुर, रजनेश सिंह बिलासपुर, प्रभात कुमार नारायणपुर के नए एसपी बनाए गए हैं।

सरकार ने चार पुलिस रेंज के आईजी के साथ ही दो दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए। सबसे अहम निर्णय रहा रायपुर रेंज आईजी का। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है। राजधानी में अगर पोलिसिंग ठीक रहा तो इसके संदेश पूरे प्रदेश में जाते हैं। अमरेश मिश्रा ऐसे आईपीएस हैं कि उनके नाम से ही आधे माफिया, अपराधी और नशे का कारोबार करने वालों के हौसले पस्त हो जाएंगे। किसी माफिया या अपराधी को बचाने के लिए अमरेश से कोई नेता सिफारिश करने की भी नहीं सोचेगा।

पिछले करीब आठ साल से एसपी के क्रीज पर जमे संतोष सिंह को सरकार ने रायपुर की कमान सौंपी है। संतोष सिंह पिछली सरकार में भी अच्छे पोजिशन में रहे। रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिले का एसपी बनाया गया। संतोष पोलिसिंग के साथ मैनेजमेंट भी माहिर समझे जाते हैं। रायपुर राजधानी होने के कारण सियासी तौर से भी संजीदा माना जाता है। रायपुर एसपी के लिए जो चीजें चाहिए, संतोष उसे फुलफील करते हैं। रायपुर के लिए पहला नाम संतोष सिंह का ही आ रहा था। अधिकांश लोगों ने संतोष के नाम का फीडबैक दिया था। सरकार ने भी पूर्वाग्रह न दिखाते हुए न्यायधानी से राजधानी का दायित्व सौंप दिया।