बस्तर की बेटी ब्राजील में बिखेरेंगी जलवा, 30 देशों के प्रतिभागियों के साथ करेगी कंपीटिशन…

बस्तर की बेटी ब्राजील में बिखेरेंगी जलवा, 30 देशों के प्रतिभागियों के साथ करेगी कंपीटिशन…
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

20 फरवरी 2024 दंतेवाड़ा :- जिले के किरंदुल शहर में रहने वाली बेटी डिंपल साहू अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वर्तमान में डिंपल इंडस्ट्रियल डिजाइन की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। बताया जाता है कि डिंपल साहू को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक है। डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की हैं। वर्तमान में वह पुणे में स्थित डी.व्हाई. पाटिल विश्वविद्यालय से बी.टेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की स्टडी कर रही हैं।

बता दें कि डिंपल साहू 2021 में मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। डिंपल के पिता अजय साहू बस्तर यूनिवर्सिटी में काम करते हैं। डिम्पल की मां पुष्पा साहू एनएमडीसी परियोजना में काम करती हैं। 2022 में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस टीन इंडिया 2022 में पूरे देश से 60 प्रतिभागियों का चयन हुआ जिसमें डिम्पल एक थी। विभिन्न राउंड्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिम्पल ने जीत हासिल की और मिस टीन ग्लोबल ब्युटी इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया।  मार्च 2024 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में मिस टीन ग्लोबल ब्युटी इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और 30 देशों के प्रतिभागियों के साथ खिताब के लिए कंपीटीशन करेंगी। अभी हाल में जयपुर राजस्थान में आयोजित मिस सुपर मॉडल इंडिया 2023 एवं मिस टीन इंडिया 2023 में जूरी मेंबर के तौर पर निर्णायक बोर्ड में रहीं। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक विनियमन एवं पर्यटन अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के अंतर्गत हो रहा है जो ब्राजील गवर्नमेंट द्वारा अनुमोदित है।