विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

18 अगस्त 2024 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुढियारी स्थित मारुती मंगल भवन पहुंचे हैं। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंaह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित हैं। मारुती मंगल भवन में विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी है।