Crime : एनजीओ में रकम निवेश कर मुनाफे का दिया लालच, फिर साथियों से धोखाधड़ी कर हड़प लिए 25 लाख

Crime : एनजीओ में रकम निवेश कर मुनाफे का दिया लालच, फिर साथियों से धोखाधड़ी कर हड़प लिए 25 लाख
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR
26 जुलाई 2024 बिलासपुर :- सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी ने अपने साथियों को एनजीओ में रकम निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया था। उसने साथियों से रकम लेकर एनजीओ के संचालक को दे दी, एनजीओ के संचालक ने धोखाधड़ी की तो उसके खिलाफ जुर्म भी दर्ज कराया। राजेश अग्रवाल ने बाद में साथियों को धोखा देते हुए एनजीओ संचालक से सांठगाठ कर पूरी रकम हड़प ली,मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बता दें सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी मनीष कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने राजेश अग्रवाल के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।