ब्रेकिंग :- नगर निगम जगदलपुर से कांग्रेस के मलकित सिंह और भाजपा से संजय पाण्डेय होंगें आमने सामने

ब्रेकिंग :- नगर निगम जगदलपुर से कांग्रेस के मलकित सिंह और भाजपा से संजय पाण्डेय होंगें आमने सामने
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

27 जनवरी 2025 जगदलपुर :-  नगर निगम चुनाव 2025 जगदलपुर से बड़े इंतजार के बाद आज भाजपा और कांग्रेस से अपने अपने प्रत्यासियों के नाम घोषित कर दिये है सबसे पहले भाजपा ने जगदलपुर के 48 वार्डों के पार्षदों के नाम घोषित कर दिये थे फिर कुछ घंटों बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया गया भाजपा के प्रत्याशी होंगे संजय पाण्डेय जब की कांग्रेस ने  आज शाम तक कोई सूची जारी नही की थी l

दिन भर प्रत्याशी को लेकर पैच फशा हुआ था  जो आज शाम छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट  के आने से प्रस्थिति पलट गई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य का नाम कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप मे फ़ाइनल होने की खबर आई फिर अचानक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संघटन एवं प्रशासन मलकित सिंह गैदुं का नाम  जगदलपुर महापौर प्रत्याशी के रूप मे घोसणा किया गया है l

जगदलपुर शहर के सबसे बड़े चर्चित चेहरों में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संघटन एवं प्रशासन मलकित सिंह गैदू का नाम शामिल हैं जो कि कई मौकों पर टिकट से चुके हैं। वर्ष 2014 में पिछड़े वर्ग का टिकट होने के बावजूद दस्तावेज नहीं होने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे और 2018 में विधानसभा चुनाव फिर 2019 में महापौर महिला के लिए आरक्षित होने से वंचित रह गये थे 2023 के चुनाव में फिर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुक गये थे l

अब जगदलपुर नगर निगम के भाजपा से संजय पाण्डेय और कांग्रेस के मलकित सिंह गैदु होंगे प्रत्याशी 

कांग्रेस की जगदलपुर नगर निगम के 48 वार्डों पार्षदों की सूची लगभग फ़ाइनल होगई है पार्षदों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी