नक्सलियों ने 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर बंद करने का किया आव्हान...जानें क्या है वजह..!!

नक्सलियों ने 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर बंद करने का किया आव्हान...जानें क्या है वजह..!!
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

29 मार्च 2024 सुकमा :-  बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी के सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने यह बयान जारी किया है।