बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,13 जिलों में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना

बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,13 जिलों में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

12 जुलाई 2024 रायपुर :- बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, जशपुर और बलरामपुर जिले में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 12 से 14 जुलाई तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम रहीं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 17 में सामान्य से कम और दो जिलों में सूखे के हालात हैं।