CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

20 फरवरी 2024 सरगुजा :-  छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार जारी है, आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फरार आरोपी पति को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।दरसअल 8 फरवरी को ग्राम खलिबा निवासी मनेश्वरी बरवा की संदिग्ध अवस्था में मौत हुईं थीं। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट पर मामले में हत्या की बात सामने आईं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि मनेश्वरी के बीच पति अजेश बरवा से पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने पत्नी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना कारित करने के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था। वही पुलिस ने टीम गठित आरोपी के संबंध के खोजबीन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।