CG ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी...जाने क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी...जाने क्या है पूरा मामला
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

19 अप्रैल 2024 कांकेर :- छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। इधर लोगों की सूचना पुलीस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र का है। जहां बड़ेगौरी गांव की एक महिला कविता तेता उम्र 27 वर्ष ने अपने दो बच्चों संग घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फंदे पर लटक गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी लगाई। जिसके बाद खुद फंदे पर लटक गई।

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने अपने दो बच्चों संग ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर घटना की सूचना पर पुलीस मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।