CRIME : राजधानी के नामी होटल में मिला भाजपा जिला अध्यक्ष की भतीजी का शव…तो वही ब्वॉयफ्रेंड की डेड बॉडी यहां से हुई बरामद,जांच में जुटी पुलिस

CRIME : राजधानी के नामी होटल में मिला भाजपा जिला अध्यक्ष की भतीजी का शव…तो वही ब्वॉयफ्रेंड की डेड बॉडी यहां से हुई बरामद,जांच में जुटी पुलिस
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

8 जुलाई 2024 रायपुर :-  बेबीलोन होटल के कमरे में रविवार को 25-26 साल की लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है। वह सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी।

वहीं दूसरी ओर जीआरपी को  WRS कॉलोनी के पास एक युवक का भी पटरी पर शव मिला है। युवक का सिर धड़ से अलग है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था।

वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली। सूचना मिलने पर रायपुर की गंज थाना पुलिस भी मौके पर है।

बताया जा रहा है कि वाणी ने रायपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से 2016 से 2019 तक ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 2022 में नागपुर के निराली कुकरी इंस्टीट्यूट से बेकरी का कोर्स किया था। अभी वह अपनी प्रोफाइल में पेस्ट्री शेफ लिखती थी।

युवक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 1500 रुपए मिले हैं। युवक की लास्ट अर्धनग्न अवस्था पर मिली है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। फिलहाल जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि विशाल सामान्य फैमिली से है।