आदिवासी छात्र युवा संगठन छत्तीसगढ़ ने स्थापना दिवस पर किया फल वितरण
08 जून 2026 पखांजूर :- आदिवासी छात्र युवा संगठन, छत्तीसगढ़ द्वारा अपने 6 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सिविल हॉस्पिटल, पखांजूर में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके पालकों, डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को फल वितरित कर सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही अस्पताल में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों एवं नर्सों का सम्मान करते हुए उन्हें भी फल भेंट किए गए। संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है।
इस अवसर पर आदिवासी छात्र युवा संगठन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजेश नुरुटी, सर्व आदिवासी समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मैनी कतलामी उपाध्यक्ष सोमा नुरुटी, महामंत्री गीता दुग्गा, पूर्व महामंत्री विनोद कुमेटी, सचिव सुनील सलाम, बेटियां सर्कल इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी, उपाध्यक्ष मोनिका गावड़े, कचलामी, कोयलीबेड़ा इकाई अध्यक्ष भुनेश्वरी नवगो, विलसन कुजूर, ओमप्रकाश तिग्गा, कमलेश हुपेंडी, रामदेश पोटाई, दुर्गु हिड़को, मंगेश वेड़दा, सनोती मंडावी, शिल्पा उईके, प्रिया दर्रों, फूलबत्ती जाड़े, सुकली पददा, रविशंकर सलाम, प्रभु पोटाई, महेश दर्रों एवं रवि वडडे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला। मरीजों, उनके पालकों, डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने संगठन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा, शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।