संस्था अभियान की नई कार्यकारिणी गठित विश्वजीत अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्यक्ष और अफ़ज़ल अभियान के नए सचिव बने

संस्था अभियान की नई कार्यकारिणी गठित विश्वजीत अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्यक्ष और अफ़ज़ल अभियान के नए सचिव बने
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

29 मई 2022 जगदलपुर :- लम्बे समय के बाद अभियान को गति देने नई कार्यकारिणी का गठन सदस्यों ने रविवार को सर्वसम्मति से किया। सभी सदस्यों ने एकराय होकर विश्वजीत भट्टाचार्या (बाबला) को अध्यक्ष, महेंद्र महापात्र (छोटू) को उपाध्यक्ष, अफजल अली को सचिव, समीर सेन को कोषाध्यक्ष, दृशान चक्रवर्ती एवं भूमिका निषाद को सहसचिव और धीरज कश्यप एवं शिवशंकर पिल्लई को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौपी।


गौरतलब है कि अभियान शहर की जानी मानी सांस्कृतिक संस्था है जिसने अपनी रंगमंचीय प्रस्तुतियों से बस्तर का नाम पूरे देश मे रौशन किया है। लगातार हर 2 वर्ष में शहर में अखिल भारतीय नाट्य पर्व कराकर देश के विभिन्न हिस्सों के सांस्कृतिक दूतों की प्रस्तुति करवाने वाली छत्तीसगढ़ की ये एकमात्र संस्था है।

अभियान के संस्थापक स्व.सत्यजीत भट्टाचार्या के निधन के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की मंशा सभी सदस्यों ने जाहिर की थी। आमसभा में सभी ने एकराय होकर नई कार्यकारिणी को सहमति दी एवं उनसे पूर्व की भांति सांस्कृतिक क्षेत्र में अभियान का नाम पूरे देश मे रौशन करने की अपेक्षा की है। आज की बैठक में हिमांशु शेखर झा, गोवेर्धन पाणीग्राही, हेमंत सिंह, कैलाश चौहान,  महेंद्र पांडेय, टी एस एस प्रकाश, विक्रम सोनी, अशोक रंजन मुखर्जी,तनुश्री मोहंती, प्रदीप महापात्र, प्रशांत दास, केतन महानंदी, श्रीनिवास नायडू, अनूप कुर्रे, अनिता पाणीग्राही, डी नीलिमा दास सहित बड़ी संख्या में अभियान के सदस्य मौजूद थे।