भाजपा छत्तीसगढ़ स्वच्छता विभाग की पहली कार्यसमिति की बैठक संपन्न प्लास्टिक मुक्त भारत की बनी योजना

भाजपा छत्तीसगढ़ स्वच्छता विभाग की पहली कार्यसमिति की बैठक संपन्न प्लास्टिक मुक्त भारत की बनी योजना
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

29 मई 2022 जगदलपुर :- स्वच्छ भारत अभियान विभाग की पहली कार्यसमिति की बैठक प्रदेश संयोजक शंभू गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में संपन्न हुई। कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत  नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरम लाल कौशिक एवं पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह द्वारा किया गया। बैठक का समापन प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया।

इस कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न कार्य योजना सुनिश्चित की गई जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान विभाग के सभी जिलों के मंडलों में 11 सदस्य समिति का निर्माण,सभी संभागव जिलों में बैठक एवं प्रवास की योजना, प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कार्य योजना, भारत सरकार द्वारा किए जा रहे स्वच्छता अभियान के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना, मंडल स्तर पर पर्यावरण के दृष्टिकोण से पेड़ लगाना एवं प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन करना, विद्यालय एवं महाविद्यालय में स्वच्छता  अभियान के ऊपर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है।

 नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण मिशन है और पूरे भारत में उनका यह आंदोलन सफल हुआ है।
 पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा स्वच्छता अभियान के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जन जागरण के माध्यम से शहर गांव को स्वच्छ व सुंदर रखना है।
 प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा जन जागरण के माध्यम से जनता तक पहुंचने का काम हर कार्यकर्ता को करना चाहिए। नरेंद्र मोदी जी की  योजनाओं को हर घर तक ले जाने की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान में लगे हर व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान होना चाहिए।
 पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का विस्तार कर एक मजबूत टीम बनाकर स्वच्छता के मिशन से जोड़ना चाहिए।
 प्रदेश संयोजक शंभू गुप्ता ने कहा मंडल स्तर तक जल्द से जल्द मजबूत टीम गठन करना है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान को और मजबूती प्रदान किया जा सके। अगला कार्यसमिति बस्तर में किया जाना सुनिश्चित किया गया।
 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संग्राम सिंह राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
 राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश यादव द्वारा रखा गया एवं समर्थन कांकेर जिला संयोजक अजय मोटवानी ने किया।
 स्वच्छ भारत अभियान के समूचे छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक ने अपने अपने जिले का वृत्त प्रस्तुत किया।
 बस्तर जिला संयोजक राजा यादव ने भी अपने जिले का वृत रखा।
 बैठक का संचालन अजय गोयल एवं आभार नरेंद्र फूल सिंह यादव ने किया।
 बैठक में मुख्य रूप से स्वच्छता विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,जिला संयोजक सहसंयोजक उपस्थित थे।