नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही बोधघाट पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार लाखों का गांजा बरामद 

नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही बोधघाट पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार लाखों का गांजा बरामद 
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

08 अप्रैल 2026 जगदलपुर :- बस्तर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

दिनांक 08.04.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो 40-45 साल के व्यक्ति बिना नंबर के  मोटर सायकल में उड़ीसा से जगदलपुर आने के लिए निकले हैं जो अपने संयुक्त कब्जे में एक नीला रंग के थैला रखे हैं जिसके अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गंजा रखकर बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर कुरंडी जंगल के रास्ते से अडावाल की तरफ से जगदलपुर आ रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल चालक का हुलिया सफेद लाइन दार फुल आस्तीन का चेकदार शर्ट तथा आसमानी रंग का जींस एवं पीछे बैठे व्यक्ति का हुलिया सफ़ेद रंग का हाफ शर्ट व काई रंग का जींस पहना है दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने बिना नंबर के मोटर साइकिल में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए रखकर जगदलपुर परिवहन कर रहे हैं, 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल अडावाल रेलवे फाटक के पास पहुँच कर mcp लगाकर उक्त संदेही वाहन का इंतजार किये संदेही वाहन आने से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. गणपति माली पिता स्वर्गीय रामचंद्र माली उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मूर्त हांडी शनगुड़ा थाना कोटपाड जिला कोरापुट ओडीशा 2. श्याम सुंदर बीसाई पिता स्वर्गीय त्रिनाथ विषय उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेली धार गुड्डी तहसील कोटपाड जिला कोरापुट ओडीशा का रहने वाला बताये जिसके तलाशी लेने पर नीला रंग के थैला के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा तीन पैकेट में कुल 10.09kg कुल किमती 5,04,500रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 (b)ii(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, मोटर सायकल, दो नग मोबाइल, नगदी रकम 500 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 08.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान 

उप निरीक्षक:- ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

स उ नि :- दिनेश उसेंडी 

प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव 

आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों