मानवता सामाजिक संस्था ने ग्राम तिरिया में जरूरतमंदों के बीच वितरित की जनसहयोग से प्राप्त सामग्री

मानवता सामाजिक संस्था ने ग्राम तिरिया में जरूरतमंदों के बीच वितरित की जनसहयोग से प्राप्त सामग्री
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

 14 जून 2026 जगदलपुर :- मानवता सामाजिक संस्था जगदलपु द्वारा रविवार को ग्राम तिरिया में जनसहयोग से एकत्रित विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाकर सामाजिक सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम स्थानीय जनसेवक घंसीराम  के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य  विकास बरड़िया, अशोक जैन, अशोक बैद, जगजीत सिंह संधु, उमेश जान एवं अवधेश शुक्ल उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने वितरण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों को सामग्री प्रदान की।

संस्था द्वारा जनसहयोग से एकत्रित सामग्रियों में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं। वितरण की गई सामग्री में पैंट, शर्ट, टी-शर्ट, साड़ियां, कुर्ता-पायजामा, बच्चों के वस्त्र, खिलौने, स्टेशनरी सामग्री, रसोई उपयोगी सामान

(किचन सामग्री) सहित विभिन्न प्रकार की आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पौधों का भी वितरण किया गया।

ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मानवता सामाजिक संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुंचाना है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सहयोग और मानव सेवा की भावना का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यों को आगे भी जारी रखने की अपेक्षा जताई।