दीपाली सागर आत्महत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे परिजन, रैली निकालकर ‘फांसी के बदले फांसी दो’ के नारे लगाते बाफना हाउस के सामने पहुंचे भारी पुलिस बल तैनात

दीपाली सागर आत्महत्या मामले में  इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे परिजन, रैली निकालकर ‘फांसी के बदले फांसी दो’ के नारे लगाते बाफना हाउस  के सामने पहुंचे भारी पुलिस बल तैनात
जगदलपुर - TIMES OF BASTAR

03 नवम्बर 2026 जगदलपुर :- दीपाली सागर की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर मृतिका के परिजन और मोहल्लेवासी एकजुट होकर सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को वार्ड से बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाली और बाफना हाउस की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दीपाली को न्याय दिलाने की मांग करते हुए ‘फांसी के बदले फांसी दो’ के नारे लगाए।

वार्ड से निकली रैली, बाफना हाउस पहुंचने की तैयारी

दीपाली सागर की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग रैली के रूप में बाफना हाउस की ओर रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच चाहिए और दीपाली की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा होना चाहिए। रैली के दौरान लोगों में आक्रोश देखने को मिला और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की गई

दूसरे दिन भी जारी है परिजनों का धरना, आज फिर रैली लेकर बाफना हाउस पहुंचे वार्डवासी

दीपाली सागर की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग रैली के रूप में बाफना हाउस की ओर रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच चाहिए और दीपाली की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा होना चाहिए। रैली के दौरान लोगों में आक्रोश देखने को मिला और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

दीपाली सागर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 2 नवंबर को भी परिजन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक बाफना हाउस के सामने डटे रहे। इस दौरान मृतिका की मां की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद परिवार का आक्रोश कम नहीं हुआ। मंगलवार को एक बार फिर वार्डवासी घरों से रैली की शक्ल में दीपाली का पोस्टर लेकर बाफना हाउस के सामने धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे।

वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस के अनुसार, मृतिका के शरीर की जांच के दौरान कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल उसकी पूरी विषयवस्तु सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे में परिजन लगातार निष्पक्ष जांच और अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

बाफना हाउस के सामने भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए बाफना हाउस के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

परिजनों की मांग—दीपाली को मिले इंसाफ

परिजनों और प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि दीपाली की मौत की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो। सुसाइड नोट, सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जाए तथा यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने दुकान के बाहर रखे गमलों में तोड़फोड़ की और दुकान के शटर पर पथराव भी किया। 

फिलहाल दीपाली सागर की मौत का मामला जगदलपुर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रैली और प्रदर्शन के बीच अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी हैं।