सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का महासैलाब, जगदलपुर में निकली भूतेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा
25 अगस्त 2026 जगदलपुर :- पवित्र सावन महीने के आखिरी सोमवार के अवसर पर जगदलपुर शहर में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। पुराने रायपुर रोड स्थित पनारापारा के भुतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। सड़क के दोनों ओर शोभायात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने धार्मिक झांकियों और आकर्षक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

ओडिशा के कलाकारों ने बांधा समां
शोभायात्रा की विशेष आकर्षण का केंद्र ओडिशा से पहुंचे कलाकारों की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने अपनी लोक कला और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक आयोजन में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे मौजूद रहे।
शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

श्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह रहा। मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इसके बाद निकली शोभायात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस धार्मिक आयोजन में उत्साह के साथ शामिल नजर आए।

आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम
भुतेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने जगदलपुर शहर को पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग दिया।

शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को धार्मिक भावनाओं से जोड़ा, बल्कि ओडिशा की पारंपरिक कला को देखने और समझने का अवसर भी लोगों को मिला।